spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाबकरीद के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई, 11 खाद्य पदार्थों...

बकरीद के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई, 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु भेजे गए

-

आगामी बकरीद पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान चलाया गया। विभागीय अधिकारियों को बकरीद के पूर्व विशेष प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके क्रम में गत दो दिनों में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सतर्कता के साथ निरीक्षण किया गया।
इस अभियान के तहत अबू बकर नगर, सीसी रोड एवं खुखुंदू क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 11 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला को भेजे गए। इनमें मुख्य रूप से सेवई के 06 नमूने एकत्र किए गए, ताकि पर्व पर उपयोग में लाए जाने वाले इस लोकप्रिय खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त सूजी, लाल मिर्च पाउडर, मूंगफली के दाने एवं काली मिर्च पाउडर के भी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
इस प्रवर्तन अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद, घनश्याम वर्मा एवं मानवेन्द्र कुमार सम्मिलित रहे। टीम द्वारा क्षेत्र में खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुपालन के प्रति भी जागरूक किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की मिलावट अथवा घटिया गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts