spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियागौरी बाजार। रामपुर चौराहा स्थित पुलिस पीकेट के पास बृहस्पतिवार की शाम...

गौरी बाजार। रामपुर चौराहा स्थित पुलिस पीकेट के पास बृहस्पतिवार की शाम महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और रुपये लेकर उचक्के भाग गए। आभूषण की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जाती है। तीन दिन पहले भी इसी स्थान पर एक महिला का आभूषण और रुपये लेकर उचक्के भाग गए थे। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। ग्राम पाननकुंडा निवासी नीरा देवी पत्नी जनार्दन एक शादी समारोह में गई थीं। बृहस्पतिवार की शाम वह ऑटो से रामपुर चौराहे पर उतरीं और घर ले जाने के लिए मिठाई खरीदने लगीं। वहीं पर दो उचक्के मौजूद थे। महिला को बातचीत में उलझाकर उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिए। कुछ दूर उसे साथ लेकर गए और बात में उलझाकर पांच हजार रुपये , सोने का मंगलसूत्र, टीका, दो अदद अंगूठी, नथिया लेकर भाग गए। पीड़ित महिला ने होश में आने के बाद घटना से परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय थाने में तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है। उचक्कों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

-

गौरी बाजार। रामपुर चौराहा स्थित पुलिस पीकेट के पास बृहस्पतिवार की शाम महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और रुपये लेकर उचक्के भाग गए। आभूषण की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जाती है।

तीन दिन पहले भी इसी स्थान पर एक महिला का आभूषण और रुपये लेकर उचक्के भाग गए थे। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। ग्राम पाननकुंडा निवासी नीरा देवी पत्नी जनार्दन एक शादी समारोह में गई थीं। बृहस्पतिवार की शाम वह ऑटो से रामपुर चौराहे पर उतरीं और घर ले जाने के लिए मिठाई खरीदने लगीं। वहीं पर दो उचक्के मौजूद थे। महिला को बातचीत में उलझाकर उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिए।

कुछ दूर उसे साथ लेकर गए और बात में उलझाकर पांच हजार रुपये , सोने का मंगलसूत्र, टीका, दो अदद अंगूठी, नथिया लेकर भाग गए। पीड़ित महिला ने होश में आने के बाद घटना से परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय थाने में तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है। उचक्कों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts