spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियामायके आई नवविवाहिता प्रेमी संग भागी, भाई की शादी के जेवर और...

मायके आई नवविवाहिता प्रेमी संग भागी, भाई की शादी के जेवर और 68 हजार रुपये लेकर फरार

-

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई नवविवाहिता भाई के शादी के जेवरात और 68 हजार रुपये लेकर प्रेमी संग भाग गई। भाइयों ने डेढ़ माह पहले ही बहन की शादी धूमधाम से की थी। मई माह के अंत में भाई की शादी थी। वह मायके आ गई थी।
शादी की रस्मेंं पूरी होने के बाद लापता हो गई। भाई ने बहन के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताते हुए शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की शादी अप्रैल माह में बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई है।
शादी के करीब डेढ़ माह बाद उसके भाई की शादी मई माह के अंत में थी। भाई उसे शादी से एक दिन पहले ससुराल से बुलाकर लाया था। भाई का आरोप है कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद पांचवें दिन बाद भोर में शादीशुदा बहन लार क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस को दी तहरीर में भाई ने लिखा है कि दूसरे भाई की शादी का पूरा जेवरात और घर में रखे 68 हजार रुपये लेकर बहन भागी है। गांव के एक शख्स के घर उसके प्रेमी की रिश्तेदारी है। प्रेमी उन्हीं के घर आता-जाता था।

इसी बीच दोनों में मोबाइल फोन से बातचीत करते-करते नजदीकियां बढ़ गईं। जब इसका विरोध करते थे तो विवाद हो जाता था। इसके बाद बहन की शादी कर दी गई। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी |

 

Previous article
गौरी बाजार। रामपुर चौराहा स्थित पुलिस पीकेट के पास बृहस्पतिवार की शाम महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और रुपये लेकर उचक्के भाग गए। आभूषण की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जाती है। तीन दिन पहले भी इसी स्थान पर एक महिला का आभूषण और रुपये लेकर उचक्के भाग गए थे। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। ग्राम पाननकुंडा निवासी नीरा देवी पत्नी जनार्दन एक शादी समारोह में गई थीं। बृहस्पतिवार की शाम वह ऑटो से रामपुर चौराहे पर उतरीं और घर ले जाने के लिए मिठाई खरीदने लगीं। वहीं पर दो उचक्के मौजूद थे। महिला को बातचीत में उलझाकर उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिए। कुछ दूर उसे साथ लेकर गए और बात में उलझाकर पांच हजार रुपये , सोने का मंगलसूत्र, टीका, दो अदद अंगूठी, नथिया लेकर भाग गए। पीड़ित महिला ने होश में आने के बाद घटना से परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय थाने में तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है। उचक्कों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Next article

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts