spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजक्लासिक डांस के नाम पर अश्लील डांस व अनैतिक कार्य कराने वाला...

क्लासिक डांस के नाम पर अश्लील डांस व अनैतिक कार्य कराने वाला आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार एवं 14 नाबालिग लड़कियों को काराया गया मुक्त

-

गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय गांव स्थित एक मकान से क्लासिक डांस करने के नाम पर आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस व अनैतिक कार्य करने वाले एक आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने 14 किशोरियों को मुक्त भी कराया गया। फिलहाल गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बरौली थाना क्षेत्र के रतनसराय निवासी किशनाथ सिंह के बेटा राकेश सिंह के रूप में की गई है।

दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ ऑर्केस्ट्रा संचालक द्वारा नाबालिग लड़कियों से क्लासिक डांस के नाम पर अश्लील डांस व अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस एवं मिशन मुक्ती फाउंडेशन (NGO) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बरौली थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इसी बीच सरफरा में आराधना पायल आर्केस्ट्रा के आवासीय स्थल पर छापेमारी कर नर्तकी से बारी-बारी से पुछ-ताछ की गई। पूछताछ के क्रम में नर्तकियों ने बताया कि पं० बंगाल के जलपाई गुड़ी जिले के भक्ति नगर थाना क्षेत्र के अम्बिका नगर निवासी राजकुमार नाग की पत्नी रंजना सहाय द्वारा आर्केस्ट्रा में क्लासिकल डांस कराने के नाम पर हमलोगों से जबरदस्ती अश्लील डांस व अनैतिक कार्य कारवाया जाता है। जिसके बाद
छापेमारी दल में शामिल सदस्य ने बरौली थाना क्षेत्र के मछरीहट्टा में रिया आर्केस्ट्रा संचालक बरौली थाना क्षेत्र के रतनसराय निवासी किशनाथ सिंह के बेटा राकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 2 नर्तकी एवं दीपा रानी आर्केस्ट्रा की 4 नर्तकी, शांति रानी आर्केस्ट्रा की 4 एवं बरौली सब्जी मंडी बाजार में पूजा आर्केस्ट्रा की एक नर्तकी से पुछ-ताछ के क्रम में बताया गया की आर्केस्ट्रा संचालक द्वारा क्लासिकल डांस कराने के नाम पर हमलोगों से जबरदस्ती अश्लील डांस व अनैतिक कार्य कारवाया जाता है।
जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगह छापामारी की जा रही है।
एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पूछताछ के क्रम में मुक्त कराई गई किशोरियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी एक व्यक्ति के द्वारा बिहार में क्लासिक डांस करने के नाम पर उन्हें यहां भेजा गया था। लेकिन यहां आने के बाद उनसे अश्लील गीतों पर डांस करने के साथ ही अनैतिक कार्य भी कराए जाते थे। इसकी सूचना एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन के सदस्यों को दी गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस रैकेट में जुटे अन्य आरोपितों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts