थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया का मुजरी खुर्द गांव है यहां आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आदित्य गौड़ पुत्र श्री हरिप्रकाश गौड़ उम्र करीब 22 साल का शव खेतों में मिला है तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची है ये देखने में आया है कि उनके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान है। घटना स्थल का मुआइना पुलिस अधीक्षक देवरिया, फोरेंसिक टीम, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा कर लिया गया है। परिजन तहरीर दे रहे है उसके अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जायेगी। शीघ्र ही इस घटना का अनावरण कर लिया जायेगा।

