spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजकांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो कमेटी की हुई बैठक

कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो कमेटी की हुई बैठक

-

गोपालगंज।। जिला काँग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में जिला मेनोफ़ेस्टो कमिटी की बैठक हुई जिसमें प्रदेश के मेनोफ़ेस्टो कमिटी का प्रतिनिधि मंडल ने भाग लिया । प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पद्म श्री डॉ जगदीश प्रसाद ने ,,बिहार की बात काँग्रेस के साथ ,,कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा की काँग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का मेनोफ़ेस्टो आम जनमानस का सुझाव के साथ मिलकर बनाने के लिए आपके पास पहुँची हैं । इस अवसर पर पहुँचे जिला के सभी कार्यकताओं ने गाँव गाँव घूम कर जनता की जो समस्याएं थी आज प्रतिनिधि मंडल के सामने रखा गया ।जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने गोपालगंज की मुख्य समस्या को बिहार काँग्रेस के मेनोफ़ेस्टो में सामिल करने का अनुरोध किया जिसमे सबसे प्रमुख समस्या गोपालगंज जिला अंतर्गत बंद पड़े चीनी मिलो को चालू करने , बाढ़ का स्थायी निराकरण , गोपालगंज में प्रखण्ड स्तर पर डिग्री कॉलेज पोस्ट डिग्री कॉलेज, गोपालगंज में यूनिवर्सिटी की स्थापन, सहित कई समस्याओं को बिहार मैनोफ़ेस्टो में सामिल करने का अनुरोध किया । प्रतिनिधि मंडल ने इस मुद्दे को अपने मेनोफ़ेटो में सामिल करने का निर्णय लिया है । उक्त कार्यक्रम में राकेश कुमार तिवारी शमशुल हक आजाद शिला जायसवाल शैलेन्द्र मिश्रा हसीब अख्तर खान अनिल कुमार दुबे आजाद सिद्दीकी,शाहिद अफरीदी डाक्टर बिनोद यादव, मुस्ताक अहमद मनोज जायसवाल दिलशाद खान, शंभू सिंह कुशवाहा शकील अख्तर शमशुल एरिन, शमीम शेख रियाजउद्दीन अंसारी आदि लोग मौजूद रहे ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts