गोपालगंज। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक युवक को चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। वही इस घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ के बाद न्यायायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्म परसा गांव गांव निवासी शिवपूजन राम के 22 वर्षीय बेटा रितेश कुमार के रूप में की गई हैं।
दरअसल घटना के संदर्भ ने बताया जाता है सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी आरोपी रितेश अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। जिसके बाद इसकी सूचना उसकी पत्नी अपने मैके वालो को दी। सूचना मिलने के बाद उसका छोटा भाई मृतक रितेश कुमार और चाचा उसके ससुराल पहुंचें इस बीच रितेश और आरोपी बहनोई शैलेश राम के साथ विवाद उत्पन्न होने लगा। बढ़ते विवाद के बाद आरोपी शैलेश ने अपने साला को चाकू से गोद दिया और मौके से फरार हो गया। वही खून से लतपथ युवक मौके पर हीं तड़पता रहा जिसके बाद मृतक के चाचा ने उसे तत्काल इलाज के लिए सिधवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में हीं उसकी मौत हो गई। वही इस घटना के बाद परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई है। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि वही शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया है। फिलहाल अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


