spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगन्ने के खेत से बरामद किशोरी के शव मामला, प्रेम प्रसंग में...

गन्ने के खेत से बरामद किशोरी के शव मामला, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या प्रेमी ने ही दिया वारदात को अंजाम शादी का बना रही थी दबाव

-

गोपालगंज। जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआवा टोला गांव स्थित गन्ने के खेत से बरामद हुई किशोरी के शव मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। अभियुक्त की पहचान विवेक कुमार सिंह के रूप में की गई।
दरअसल घटना के संदर्भ में साइबर डीएसपी अवंतिका दिलीप ने बताया की
पिछले आठ जून को जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला ईख के खेत में एक नाबालिग युवती का शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान बलुआ टोला निवासी सुभाष साह की बेटी सनम के रूप में की गई। जिस संबंध में जादोपुर थाना कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कांड का अभियुक्त बलुआ टोला निवासी वीरेंद्र सिंह के बेटा विवेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना अवैध संबंध के कारण युवती द्वारा शादी करने के लिए अपने प्रेमी पर दबाव बनाने को लेकर की गई है। फ़िलहाल इसके साथ और कौन कौन लोग थे उनके बारे में पूछता कर अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बता दें कि मृतका रविवार की देर शाम खाना खाकर घर से कही निकली थी। देर रात तक वह वापस घर नहीं पहुंची जिसके बाद परिजनो ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। इसी बीच सोमवार की सुबह खोजबीन की जा रही थी जहां घर से दो सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत से सोनम का शव बरामद किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts