गोपालगंज।। बिहार और उत्तर प्रदेश में लगभग 7 आपराधिक गतिविधियों में शामिल कुख्यात अपराधी कबूतर को गोपालपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि इस पर शराब तस्करी, पशु तस्करी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है जिस में पुलिस इसे ढूंढ रही थी ।अब इसको गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है इस मामले में पुलिस के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार
गोपालपुर थाना कांड संख्या 140/25 में वांछित तथा गुलरिहा गोरखपुर थाना कांड सं० 1212/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि० एवं 11 पशु क्रूरता अधि० में उ०प्र० पुलिस द्वारा घोषित 10 हजार का इनामी अपराधी रुस्तम अली उर्फ कबूतर पिता नूर मुहम्मद ग्राम अहिरौली दुबौली तकिया टोला थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज को लक्ष्मीपुर कचहरी से गिरफ्तार किया गया है। तथा पुलिस अब इस अपराधी पर सभी मामलों में कार्रवाई करेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि वहां भी दर्ज सभी मामलों में इस पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *