गोपालगंज। राजद के जिलाध्यक्ष व प्रधान महासचिव का मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव करेंगे।
राजद के जिला परिषद सदस्यों ने आज सर्वसम्मति से इसका प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया।
शहर के आरपी ग्रांड होटल में आज जिला निर्वाची पदाधिकारी पूर्व मंत्री डॉ शमीम अहमद तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी देव कुमार चौरासिया की अध्यक्षता में राजद जिलाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्पन्न जिला परिषद के सदस्यों की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।
बैठक शुरू होते ही निर्वाची पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन के प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया गया तद्पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई।
प्रक्रिया के तहत सबसे पहले जिलाध्यक्ष हेतु नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई।
नामांकन के समय समाप्त होने तक कुल छह प्रत्याशी क्रमश दिलीप कुमार सिंह, इम्तेयाज़ अली भुट्टो, पिंटू पांडेय, संतोष यादव, गमहा यादव तथा रंजीत यादव ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया।
जांच के क्रम में सभी नामांकन पत्र वैध पाये गए।
नामांकन समाप्ति के बाद के अध्यक्ष के चयन हेतु जिला परिषद के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत करने का प्रस्ताव लाया गया जिसे सर्वसम्मति में पास कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त जिला से राज्य परिषद के सदस्यों का चुनाव भी सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ जिसमें प्रत्येक विधानसभा से राज्य परिषद हेतु एक व्यक्ति का निर्वाचन हुआ जिसमें बैकुंठपुर विधानसभा से पिंटू पांडेय, बरौली विधानसभा से सुनील कुमार बारी, गोपालगंज विधानसभा से इम्तेयाज़ अली भुट्टो, कुचायकोट विधानसभा से सुनीता कुशवाहा, भोरे विधानसभा से सुरेंद्र राम महान तथा हथुआ विधानसभा से संतोष यादव को राज्य परिषद का सदस्य चुना गया इसके अतिरिक्त विधायक राजेश सिंह कुशवाहा, विधायक प्रेमशंकर यादव, पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू, पूर्व विधायक किरण राय तथा जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह को राज्य परिषद का पदेन सदस्य निर्वाचित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अब्दुल सत्तार मुन्ना, उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, फ़ैज़ अकरम, सुनील कुमार बारी, मोहित गुप्ता, मोहन प्रसाद गुप्ता, संतोष यादव, समरेंद्र सिंह, एजाज खान, विशाल सिंह, दिवाकर यादव, बिट्टू चौरासिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *