गोपालगंज।। समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक की गई।
संबंधित बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के साथ बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई, इस क्रम में सभी विभागों की योजनाओं कार्यों की अद्यतन कार्य प्रगति सुनिश्चित करने तथा अंतर्विभागीय आपसी समन्वय, सहयोग के बिंदु पर आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा बैठक में सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर पर कार्य शिथिलता अक्षम्य में होगा एवं संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने में अथवा विभाग को प्रतिवेदन करने में तनिक भी संकोच नहीं किया जाएगा,अतएव सभी पदाधिकारी अपने विभागीय दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्दिष्ट समय अंतर्गत अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करें।
बैठक में बस स्टैंड एवं यातायात थाना के प्रस्तावित भूमि हस्तानांतरण कार्य का अनुश्रवण एवं समीक्षा कर प्रतिवेदन आज शाम को ही उपलब्ध कराने का निर्देश अपर समाहर्ता गोपालगंज एवं अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज दिया गया।
टीपीडीएस गोदाम के भूमि का प्रस्ताव दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोपालगंज को दिया गया।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर नल जल एवं विद्युत कनेक्शन का शत प्रतिशत कार्य इस सप्ताह के अंत तक हर हाल में पूर्ण कर देने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारीआईसीडीएस एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत वितरण खंड गोपालगंज को दिया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय निर्माण की समीक्षा के क्रम में अब तक एक इकाई भी पूर्ण नहीं होने एवं संतोषजनक कार्य प्रगति नहीं पाये पर जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा खेद प्रकट करते हुए कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण गोपालगंज से स्पष्टीकरण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया ।
भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि भवनहीन 141 आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु चिन्हित विद्यालयों की सूची शिक्षा विभाग को देते हुए उसकी प्रति जिला स्तर पर भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
गत बैठक दिनांक 26 मई 2025 की बैठक में एमपी लैड्स एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की लंबित एन ओ सी की समीक्षा की गई।
संबंधित सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि दिनांक 15 जून 2025 तक प्रत्येक दशा में वांछित एन ओ सी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही जिला योजना पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में संबंधित प्रखंड अंचल कार्यालय में भेजे गए कर्मियों की जियो टैग फोटो जिला विकास शाखा गोपालगंज को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ,ताकि यह स्पष्ट हो सके की किस स्तर पर शिथिलता बरतने से अब तक एन ओ सी लंबित रह गया।
विशेष भूमि सर्वेक्षण के संबंध में जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा अनुपालन सुनिश्चित नहीं करने के कारण उन्हें स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अब तक जिन कार्यालयों का प्रपत्र-2 जिला बंदोबस्त कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया गया है वह हर हाल में एक सप्ताह के अंदर वांछित प्रपत्र-2 समर्पित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना के लंबित मुखिया स्तर पर लंबित आवेदन के निष्पादन हेतु महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गोपालगंज को यह निर्देश दिया गया कि वे स्वयं प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उद्योग विस्तार पदाधिकारी को भेज कर प्रखंड में संबंधित मुखिया के साथ बैठक कर आवेदन का निष्पादन सुनिश्चित करायें।
बैठक में एमजेसी एवं सीडब्लूजेसी वादों की गहन समीक्षा हुई ।इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा प्रत्येक अंचल / प्रखंड/ जिला स्तरीय कार्यालय से संबंधित सभी एमजेसी एवं सीडब्लूजेसी वादों का प्रतिशपथ पत्र एक सप्ताह के अंदर तैयार कर जिला विधि शाखा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में गैस पाइपलाइन योजना हेतु थावे, गोपालगंज एवं सिधवलिया में भूमि उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अंचल अधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गोपालगंज को एन एच 27 से 200 मीटर की परिधि में भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
संबंधित बैठक में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार ,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सादुल हसन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ अभिषेक कुमार चंदन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक, डीसीएलआर गोपालगंज रंजना भारती आदि सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे, वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी विडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से उपस्थित रहे।


