spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजधतिवना सड़क दुर्घटना में सिवान की बाइक सवार युवक की मौत

धतिवना सड़क दुर्घटना में सिवान की बाइक सवार युवक की मौत

-

स्थानीय थाने के धतिवना गांव में लोहरपटी और धतिवना मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में सिवान जिले के बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक थावे से अपने घर धतिवना लोहर पटी मार्ग होकर जा रहा था।वह जैसे ही धतिवना नव निर्मित मस्जिद के पास पहुंचा तो बाइक काफी तेज होने से अनियंत्रित होकर बाइक सवार बिजली के खंभे से टकराने के बाद फिर से पेड़ ही टकरा गई।जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सड़क दुर्घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।घटना की सूचना ग्रामीणों ने थावे पुलिस को दी।बाइक सवार मृत युवक सिवान जिले के बड़हरिया थाने के प्राणपुर ज्ञानी मोड़ के विनोद राम का 21 वर्षीय पुत्र संजय कुमार बताया जा रहा है।वही मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल था।घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हरे राम कुमार थाने के एसआई पवन कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts