spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोनियार गांव में बच्चा नहीं होने से आहत महिला ने फांसी लगाकर...

गोनियार गांव में बच्चा नहीं होने से आहत महिला ने फांसी लगाकर दी जान

-

स्थानीय थाने के गोनियार गांव में बच्चा नहीं होने से शुक्रवार की सुबह में एक 29 वर्षीय आहत महिला ने अपने घर की दरवाजा बंद कर दुपट्टा से फांसी लगाकर जान दे दी । स्वजनों का कहना था कि बच्चे नही होने से हमेशा चिंतित रहती थी।महिला की इसके पहले भी कई बार आत्म हत्या करने की प्रयास किया है।महिला की बारह साल शादी के बाद बच्चा नहीं होने से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी।स्वजनों ने बताया की बारह वर्ष पहले शादी हुई,जिसके एक भी बच्चा नहीं हुआ था और बच्चे के लिए डॉक्टर के सलाह से दवा चलाया जा रहा था।29 वर्षीय मृत महिला लाखमनी देवी की पति राघव प्रसाद वाहन चालक है,जो हर रोज गाड़ी चलाने जाते है।जगने के लिए अपने कमरे में अलार्म सेट किया था।जिस अलार्म बजने से शुक्रवार की सुबह तीन बजे महिला अपने पति को उठाया।उसके बाद उसी समय घर के दुसरे कमरे में जाकर कमरा बंद कर दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।यह घटना कब पता चला जब भतीजी ने सुबह में अपने घर की साफ सफाई कर रही थी,तो उसी दौरान अपने चाचा से कही की चाची कहा है,दिखाई नहीं दे रही है।इसी बात पर कमरे में देखा गया तो महिला फांसी से लटकी हुई थी।जिसकी सूचना स्वजनों ने थावे थाने को दी।वही थानाध्यक्ष हरेराम कुमार के नेतृत्व में घटना की सूचना मिलने पर थावे पुलिस पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ।महिला की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।जबकि मायके के लोग हत्या की आशंका जता रहे है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts