spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजभ्रष्टाचार का भेट चढ़ा कयेया प्रखंड का रुद्रपुर पंचायत..रोजगार सेवक और मुखिया...

भ्रष्टाचार का भेट चढ़ा कयेया प्रखंड का रुद्रपुर पंचायत..रोजगार सेवक और मुखिया ने कर ली योजनाओं की लुट

-

गोपालगंज। जिले के कटेया प्रखंड की रुद्रपुर पंचायत में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आया है, जहां मुखिया अनिल सिंह और रोजगार सेवक राकेश सिंह के बीच पैसे के लेन-देन और भ्रष्टाचार से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ऑडियो में दोनों को पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं में पैसों के बंदरबांट और अनियमितताओं को लेकर बातचीत करते सुना जा सकता है।
वायरल ऑडियो में, मुखिया अनिल सिंह और रोजगार सेवक राकेश सिंह खुलेआम विकास कार्यों में कमीशनखोरी और धांधली की बात कर रहे हैं। यह ऑडियो पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलता है और यह दर्शाता है कि कैसे सरकारी योजनाओं का पैसा आम जनता तक पहुंचने के बजाय भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों की जेब में जा रहा है।
हालांकि, इस गंभीर मामले के सामने आने के बावजूद, विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि इतनी स्पष्ट धांधली के सबूत होने के बावजूद प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। कटेया की बीडीओ अर्चना कुमारी पर भी मामले की लीपापोती करने का आरोप लग रहा है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।
यह घटना ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी को उजागर करती है। वही इस संदर्भ में अधिकारी ने बताया कि एक सोर्स से हम लोगो को मामला संज्ञान में आया है। और हम लोग का इस मैटर को डीएम सर के स्तर से पुष्टि करेंगे और जांच कर इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उसपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। और सारा मैटर डीएम सर के संज्ञान में देंगे।एक ऑडियो की पुष्टि नहीं की जा रही है। डीएम सर के आदेश पर हम लोग जांच कर कार्रवाई करेंगे।किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी |

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts