spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजजल जमाव से उपजे विवाद को अधिकारियों ने सुलझाया।

जल जमाव से उपजे विवाद को अधिकारियों ने सुलझाया।

-

क्षेत्र के माधोपुर गांव में एक व्यक्ति की ओर से गांव में नाले को अवरुद्ध कर जल जमाव की समस्या उत्पन्न कर दी गई थी। जिसको लेकर पिछले सप्ताह गांव के ग्रामीणों ने हंगामा में किया था। समस्या को लेकर शनिवार को माधोपुर पहुंचे सीओ बीरबल वरुण कुमार,बीडीओ पूजा कुमारी, पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ओझा, स्थानीय मुखिया आनंद मोहन राय आदि के संयुक्त प्रयास से जल निकासी की व्यवस्था सुलझा दिया गया। रविवार से उक्त स्थान पर नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सीओ बीरबल ने बताया कि गांव के प्रभात बैठा की ओर से गांव से निकल रहे नाले के जल निकासी को बाधित कर दिया गया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय से मिले आदेश के साथ-साथ अधिकारियों की पहल पर शनिवार को समस्या का समाधान कर दिया गया। तथा आपसी सहमति से जल निकासी की व्यवस्था बनाई गई। समस्या समाधान के दौरान हुई बैठक में स्थानीय मुखिया के अलावे दिलीप लाल श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, धर्मवीर प्रसाद, रामअवध गुप्ता, किशोर प्रसाद रामबालक प्रसाद ,ललन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts