spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजविजयीपुर मे बसपा का विधानसभा स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह...

विजयीपुर मे बसपा का विधानसभा स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न

-

विजयीपुर/ गोपालगंज 14 जून 2025 को विजयीपुर के आंबेडकर भवन मे बसपा के विधानसभा स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे शोषित, दलित, उत्पीड़ित समाज के लोगों को बिहार में न्याय नहीं मिलने की बात कही गई , बिहार प्रदेश लगातार हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं, लेकिन सरकार मौन है।” बिहार की जनता भय और अव्यवस्था में जी रही है, और बसपा ही इसका स्थायी समाधान दे सकती है। “अब समय आ गया है कि हम बहन मायावती की अगुआई में अपने अधिकारों और भविष्य के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें।” उक्त बातें बसपा के राज्यसभा सांसद और नेशनल कोऑर्डिनेटर ई. रामजी गौतम ने विजयीपुर में आयोजित समीक्षा बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन में कही.

उन्होंने कहा, “बसपा अब सत्ता की ओर निर्णायक क़दम बढ़ा रही है और इस बार बिहार में बिना बसपा के कोई सरकार नहीं बनने वाली है। ” उन्होंने जोर देकर कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनने पर सबसे पहले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई निशुल्क की जाएगी और सरकारी ज़मीनों का वितरण बहुजन समाज के लोगों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहन मायावती के शासन के तर्ज पर बसपा का लक्ष्य बिहार से जंगलराज और गुंडाराज खत्म कर एक सशक्त एवं विकासशील राज्य बनाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने नीतीश-मोदी की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बिहार की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि “बिहार में अपराधियों और माफियाओं का राज है। सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और गरीबों की उपेक्षा ने इस राज्य को जर्जर कर दिया है।

अनिल कुमार ने कहा कि “लालू-राबड़ी की सरकार ने बिहार को लूटा और पिछले 20 वर्षों से डबल इंजन की सरकार वही काम कर रही है। गरीबों को 3 डिसमिल जमीन देने का वादा झूठा निकला। न कोई जमीन दी गई, न कोई रोजगार। हर बार बहुजन समाज के साथ विश्वासघात किया गया। उन्होंने कहा कि इस बैठक के माध्यम से बसपा ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में एक सशक्त विकल्प बनकर उभरने की तैयारी में है। अब जनता झूठे वादों और लाचार प्रशासन से ऊब चुकी है और बहन मायावती के नेतृत्व में नए बिहार की उम्मीद रखती है। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार के मॉडल पर स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को सशक्त किया जाएगा।

इस बैठक का उद्देश्य जिले में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए प्रेरित करना था। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल किशोर विवेक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार एवं संचालन भोरे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रामशीष अमन ने की।

बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं में जिला प्रभारी डॉ सुरेंद्र प्रताप, रवींद्र प्रसाद, मुकेश अम्बेडकर, निरुज राम, व्यास राम, उतीम राम शामिल थे। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और आगामी चुनाव के लिए जनजागरण अभियान शुरू करने का आह्वान किया। मौके पर इंद्रजीत राम, सुदामा राम, हरिकेश भारती, अभय कुमार, कन्हैया राम, संदीप राम, दीपक कुमार, सत्यम राम इत्यादि मौजूद थे |

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts