spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया से चयनित 917 अभ्यर्थियों को लखनऊ रवाना किया गया, एसपी विक्रान्त...

देवरिया से चयनित 917 अभ्यर्थियों को लखनऊ रवाना किया गया, एसपी विक्रान्त वीर ने दी शुभकामनाएं

-

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा आरक्षी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद देवरिया से चयनित 917 अभ्यर्थियों को 15-06-2025 को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में लखनऊ रवाना किये जाने से पूर्व पुलिस लाइन देवरिया में ब्रीफिंग कर चयनित अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों एवं बस चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद देवरिया से चयनित कुल 917 अभ्यर्थियों (783 पुरुष, 134 महिलाएं ) को दिनांक 15.06.2025 को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 गृह मंत्री, भारत सरकार एवं मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।

इस आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 14.06.2025 को पुलिस लाइन, देवरिया में चयनित अभ्यार्थियों को लखनऊ रवाना करने से पूर्व पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा ब्रीफिंग की गई । ब्रीफिंग में चयनित अभ्यर्थियों, उनके परिवहन हेतु निर्धारित बस चालकों, ड्यूटी में नामित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगी स्टाफ को यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा, अनुशासन तथा समयबद्ध संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये ।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन में एक नए दायित्व और कर्तव्यबोध की शुरुआत है । उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे पुलिस सेवा में ईमानदारी, निष्ठा एवं सेवा भाव के साथ कार्य करेंगे तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे ।

ब्रीफिंग के उपरांत पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को लेकर लखनऊ रवाना हो रही बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा नियुक्ति प्रक्रिया में सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहें ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts