spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियाथाना खामपार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित 01 अभियुक्त को...

थाना खामपार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, 01 अदद नाजायज चाकू बरामद

-

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री शिव प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा आज दिनांक 14.06.2025 को मु0अ0सं0 0122/2025 धारा 115(2),118(1),109, 352, 351(3) बीएनएस0 व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंदीप कुमार पुत्र राघव प्रसाद सा0 परसिया छितनी सिंह थाना खामपार जनपद देवरिया को ग्राम परसिया छितनी सिंह से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.06.2025 को अभियुक्त अंदीप कुमार द्वारा विनोद कुशवाहा को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था, जिसके संबंध में दिनांक 13.06.2025 को थाना खामपार पर आवेदक रामाकान्त पुत्र सोमारी कुशवाहा ग्राम नियरवा थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीर दी गई । तहरीर प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 14.06.2025 को अभियुक्त अंदीप कुमार को 01 अदद नाजायज चाकू(आलाकत्ल) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. अंदीप कुमार पुत्र राघव प्रसाद सा0 परसिया छितनी सिंह थाना खामपार जनपद देवरिया ।
2.
बरामदगी का विवरण
1.एक अदद नाजायद चाकू

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थाना खामपार जनपद देवरिया
2. उ0नि0 कृपाराम यादव थाना खामपार जनपद देवरिया
3. उ0नि0 दिनेश कुमार मौर्य थाना खामपार जनपद देवरिया
4. का0 उमेश यादव थाना खामपार जनपद देवरिया
5. का0 सुशील मिश्रा थाना खामपार जनपद देवरिया
6. का0 चौहान मनीष योगेश थाना खामपार जनपद देवरिया
7. का0 जितेन्द्र यादव (चालक) थाना खामपार जनपद देवरिया

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts