spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियाथाना भलुअनी पुलिस के त्वरित कार्रवाई से गुमशुदा बालक को 06 घण्टे...

थाना भलुअनी पुलिस के त्वरित कार्रवाई से गुमशुदा बालक को 06 घण्टे के अन्दर किया गया सकुशल बरामद

-

दिनांक 13.06.2025 को थाना भलुअनी पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चकिया मझवलिया निवासी 01 नाबालिग लड़का गडेर चौराहे से कपरवार के लिए निकला था परन्तु घर नहीं आया । इस सूचना पर थाना भलुअनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक का मोबाइल नम्बर ट्रेस कराया गया, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बन्द मिला तथा उसका अन्तिम लोकेशन आजमगढ़ की तरफ पाया गया । परिजनों से प्राप्त सूचना से यह ज्ञात हुआ कि गुमशुदा बालक बस संख्या UP 78JT 0336, जो गोरखपुर से चली है, उस बस में बैठा हुआ हो सकता है । थाना भलुअनी पुलिस द्वारा तुरन्त गोरखपुर बस स्टेशन के आर.एम. से सम्पर्क कर उक्त बस के चालक व परिचालक का नम्बर प्राप्त कर चालक के मो0नं0 पर सम्पर्क कर उक्त गुमशुदा बालक का फोटो ह्वाट्सएप पर भेजा गया । बस का लोकेशन थाना चन्दवक जिला जौनपुर के पास प्राप्त हुआ । स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी चन्दवक जिला जौनपुर से सम्पर्क कर उक्त गुमशुदा बालक का लोकेशन बताई गई । तदोपरान्त थाना चन्दवक जिला जौनपुर के पुलिस के सहयोग व बस चालक के सहयोग से उक्त गुमशुदा बालक को थाना चन्दवक जिला जौनपुर पर सुरक्षित बरामद कराया गया, उसके बाद आज दिनांक 14.06.2025 को  थाना भलुअनी से उ0नि श्री आशीष कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी जयप्रकाश चौधरी, आरक्षी बृजेन्द्र सिंह यादव व आरक्षी प्रिन्स सिंह व गुमशुदा बालक के परिजनो को थाना चन्दवक जिला जौनपुर भेजकर गुमशुदा बालक  को थाना भलुअनी पर लाकर सकुशल परिजनो को सुपुर्द किया गया ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि श्री आशीष कुमार तिवारी थाना भलुअनी जनपद देवरिया
2. मुख्य आरक्षी जयप्रकाश चौधरी थाना भलुअनी जनपद देवरिया
3. आरक्षी बृजेन्द्र सिंह यादव थाना भलुअनी जनपद देवरिया
4.आरक्षी प्रिन्स सिंह थाना भलुअनी जनपद देवरिया ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts