spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजप्रेमी युगल की ग्रामीणों ने करवा दी शादी, सती मैया स्थान पर...

प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने करवा दी शादी, सती मैया स्थान पर लिए सात फेरे

-

गोपालगंज। भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के नवकाटोला टोला में एक प्रेमी जोड़े की शादी ग्रामीणों और परिजनों ने सती मैया स्थान पर करवा दी। बताया जा रहा है कि कटेया के रहने वाले युवक उदय कुमार और भोरे की रहने वाली नेहा पिछले तीन सालों से प्रेम-प्रसंग में थे और अक्सर छुप-छुपकर मिलते थे। बीती रात उदय अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, लेकिन परिजनों की नजर पड़ गई।
शोरगुल होने पर ग्रामीण भी जुट गए। लड़के को घर में ही रोक लिया गया और फिर दोनों के परिजनों को बुलाया गया। पूछताछ में लड़की ने कहा कि लड़के ने उसे फंसाया है, लेकिन दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद बिना किसी रिवाज या साज-सज्जा के, गांव के सती मैया स्थान पर दोनों की शादी करवा दी गई। लड़के की मां और लड़की की मां ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि थाने में इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts