spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाइस्लामिया मुहल्ले में अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी

इस्लामिया मुहल्ले में अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी

-

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के इस्लामिया मुहल्ले में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव गली के पास पड़ा मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इलाके की घेराबंदी कर दी।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोगों से पूछताछ कर रही है। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं हैं, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts