spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगिरिराज सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

गिरिराज सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

-

गोपालगंज। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को गोपालगंज पहुंचे और सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी और 20 जून को सिवान के जसौली मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने के लिए आमजन से अपील की।
उन्होंने कहा कि 1971 से 2014 तक कांग्रेस ने गरीबी मिटाने की बात कर गरीबों को ही खत्म कर दिया, जबकि मोदी सरकार ने 27 करोड़ गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ा। लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे केवल अपने परिवार की चिंता करते हैं, न तो दलितों के हितैषी हैं और न ही पिछड़ों के। जन्मदिन के कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर पैरों के पास रखे जाने को लेकर उन्होंने लालू को ढोंगी बताते हुए देश से माफी मांगने की मांग की।
उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुफ्त राशन, शौचालय, गैस, बिजली, इलाज, जनधन खाता, मुद्रा लोन और हवाई अड्डों से लेकर मेडिकल कॉलेज तक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। किसानों के खाते में हर साल लाखों करोड़ की राशि जा रही है और उनकी फसलों के दाम भी बढ़े हैं। भारत की जीडीपी विकास दर आज दुनिया में सबसे आगे है, जबकि कांग्रेस सिर्फ नारे और यात्राएं करती रही।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts