गोपालगंज।। आने वाले विधानसभा को लेकर गोपालगंज में भीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने चुनावी बिगुल बजा दिया इसके लिए पूरे जिले से कार्यकर्ताओं के साथ शहर में एक बैठक की गई जिसमें एलाइंस के सभी घटक दलों के जिला स्तरीय नेता शामिल हुए इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, मैं कार्यक्रम का नेतृत्व किया स्थानीय स्तर से सदर विधायक कुसुम देवी, कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र पांडेय ,बरौली के विधायक रामप्रवेश सिंह, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पु बाबू, जिला अध्यक्ष भाजपा मंटू गिरी, जिला अध्यक्ष जदयू आदित्य शंकर शाही, जिला अध्यक्ष लोजपा सुधांशु मिश्रा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता प्रखंड के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए सभी नेताओं ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा किया और इसे जनता के बीच पहुंच कर आने वाले चुनाव में भारी बहुमत से सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवार को जीतने के लिए राजनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी की अनुपस्थिति और बीच कार्यक्रम से ही जदयू के बाहुबली नेता अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय का उठ कर जाना भी चर्चा का विषय बना रहा जिसको लेकर अटकले लगाई गई कि यहां भी पार्टी के अंदर आंतरिक घमासान मचा हुआ है, जिसका असर आने वाले चुनाव पर दिख सकता है।

