spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया की न्यू कॉलोनी में हीट वेव को लेकर रेडियो रंग की...

देवरिया की न्यू कॉलोनी में हीट वेव को लेकर रेडियो रंग की जागरूकता पहल

-

देवरिया जिले में आज दिनांक 14 जून 2025 को ‘सेहत सही लाभ कई’ अभियान के अंतर्गत रेडियो रंग की टीम ने न्यू कॉलोनी स्थित प्रेमलता मिश्रा के आंगनबाड़ी केंद्र पर हीट वेव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम की दो सदस्यों – हेमा और आरुषि – ने उपस्थित महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों को लू लगने के कारण, इसके लक्षण, उससे बचाव के उपाय और जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में यह बताया गया कि अत्यधिक गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी, सिर दर्द, चक्कर आना, थकावट जैसे लक्षण लू लगने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में नियमित पानी पीते रहना, हल्के कपड़े पहनना और दिन के गर्म समय में बाहर निकलने से बचना बेहद ज़रूरी है। साथ ही, बच्चों और बुज़ुर्गों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी गई।

आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कई सवाल भी पूछे। रेडियो रंग की टीम ने सभी को सावधानी बरतने और आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग देवरिया और दिल्ली की संस्था SMART के सहयोग से चलाए जा रहे ‘सेहत सही लाभ कई’ अभियान का हिस्सा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts