spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजप्रधानमंत्री मोदी के सिवान आगमन को लेकर गोपालगंज में NDA की समीक्षा...

प्रधानमंत्री मोदी के सिवान आगमन को लेकर गोपालगंज में NDA की समीक्षा बैठक

-

गोपालगंज। जिले के एक निजी मैरेज हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओ की एक समीक्षा बैठक की गई, बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों और रणनीतियों पर चर्चा कर कई अहम बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। वही NDA ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का भी संदेश दिया।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को सिवान जिले के जसौली में प्रस्तावित आगमन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की अहम बैठक शहर के कमला राय कॉलेज रोड स्थित निजी मैरेज हॉल में आयोजित की गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में, क्षेत्र में लगातार समीक्षा बैठकों का दौर जारी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इस बैठक में कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता संजय झा, केंद्रीय मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता मंगल पांडेय। राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा, मंत्री जनक राम समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा सारण प्रमंडल के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को पूरी लगन से जुटना होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान क्षेत्र को कई बड़ी सौगातें दे सकते हैं, जिससे विकास को नई गति मिलेगी।
बैठक में शामिल भाजपा के जिला अध्यक्ष और अन्य स्थानीय नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर आम जनता में भी भारी उत्साह है और उम्मीद है कि लाखों की संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग समूहों में बांटकर यातायात, मंच व्यवस्था, सुरक्षा और लोगों के बैठने की व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एनडीए के नेता यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था न हो और प्रधानमंत्री का यह दौरा एक अविस्मरणीय सफलता के रूप में याद किया जाए। इस आयोजन के माध्यम से एनडीए अपनी एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का भी प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts