spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजपीएम मोदी की सिवान यात्रा को लेकर सियासत गरम, पांच लाख की...

पीएम मोदी की सिवान यात्रा को लेकर सियासत गरम, पांच लाख की भीड़ जुटने का दावा

-

गोपालगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिवान के जसौली में संभावित दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। इसी क्रम में, नवगठित सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह ने गोपालगंज का दौरा किया और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।

महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बिहार की जनता और सवर्ण समाज में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का आगामी कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें पांच लाख से भी ज्यादा लोग शामिल होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।” हालांकि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पड़ोसी जिले सिवान में प्रस्तावित है, लेकिन उसकी सफलता के लिए गोपालगंज समेत पूरे सारण प्रमंडल में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

गोपालगंज में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “विपक्ष अब पूरी तरह से मुद्दाविहीन हो गया है और जनता को गुमराह करने के लिए पुराने और घिसे-पिटे मुद्दे उठा रहा है, जिन्हें जनता पहले ही नकार चुकी है।” उन्होंने आगे कहा कि अपोजिशन नाम के चीज नहीं देश में है और ना ही प्रदेश में और जिनका नाम ले रहे है उनका नाम भी हम लोग नहीं लेते हैं। उनकी सोच समझदारी उतनी ही दूर तक है।पहले दो मुद्दों की बात करते थे कि नरेंद्र मोदी जीत कर जायेंगे तो संविधान खत्म कर देंगे। और आरक्षण खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति प्रधानमंत्री को इतना आदर है कि जब भी कहीं निकलते हैं तो संविधान पर माथा टेक कर निकलते हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि जो सभा होगी वह सभी रिकॉर्ड का तोड़ेगा। और सभी सभाओ से अधिक लोगों की भीड जुटेंगी।
सवर्ण आयोग के अध्यक्ष के तौर पर अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि वे सवर्ण समाज के गरीबों और वंचितों की आवाज बनेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सवर्ण आयोग का गठन कर सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान की सराहना करते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सवर्ण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts