spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजपंचदेवरी के बनकटा गांव में उग्र भीड़ को समझाती पुलिस व जनप्रतिनिधि

पंचदेवरी के बनकटा गांव में उग्र भीड़ को समझाती पुलिस व जनप्रतिनिधि

-

पंचदेवरी, संवाददाता ।कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत बनकटा गांव के एक युवक की मौत गुजरात के राजकोट जिले के रिपरिया थाना के रिपरिया गांव में संदिग्ध स्थिति में हो गई । मृत युवक उक्त गांव निवासी विजयमल गोड़ का सबसे छोटा 21 वर्षीय बेटा राहुल गोड़ था । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पंचदेवरी पिकेट प्रभारी राजेश राय पुलिस बल के साथ पहुंच गए और पूरी घटना की तहकीकात करने लगे । घटना के संबंध में बताया जाता है कि राहुल भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मुन्ना यादव की बेटी अमीषा यादव से 2 वर्ष पहले से प्रेम कर रहा था । अमीषा अपने मौसा धर्मदेव यादव के घर बनकटा आते-जाते रहती थी । इसी दौरान राहुल को उससे प्रेम हो गया था । पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में राहुल और अमीषा फरार हो गए। इस मामले में अमीषा के पिता ने भोरे थाने में अपहरण की प्राथमिक की भी दर्ज कराई थी । कई बार आस पास के लोगों के द्वारा समझौते भी कराए गए थे । उसके बाद भी इन लोगों का प्रेम चरम पर था। चार माह पूर्व एक बार फिर राहुल अमीषा के साथ फरार हो गया । और दोनों गुजरात के राजकोट जिले के रिपरिया थाने के रिपरिया गांव में एक ऐजेंड नामक कंपनी में काम करने लगा । कंपनी के कॉलोनी में ही दोनों पति-पत्नी रहते थे । इसी बीच 14 जून को रात करीब 9:00 बजे उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला । कंपनी व राहुल की पत्नी अमीषा ने फोन कर इसकी सूचना राहुल के परिजनों को दी । अमीषा ने फोन कर सारी घटना अपने ससुर को बताई । इसके बाद बनकटा गांव में परिजन उग्र हो गए । सोमवार को दिनभर परिजन शव आने का इंतजार करते रहे । पुलिस भी शव आने का इंतजार करती रही । सोमवार की देर रात करीब 10:10 पर राहुल का शव गांव पहुंचा तो गांव के लोग उग्र हो गए और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा करने लगे । जिसके बाद कटेया थाना अध्यक्ष रजनीश प्रकाश पांडेय ने लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे । राहुल की पत्नी के बयान पर उसके ससुर विजयमल ने तीन लोगों को नामजद किया है । दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 14 जून की शाम बनकटा गांव निवासी धर्मदेव यादव का पुत्र अंजय यादवव पत्नी मीना देवी व कल्याणपुर गांव के मुन्ना यादव तीनों लोग रिपरिया पहुंचे । जिस पर अमीषा ने नाराजगी जाहिर की । तीनों लोगों ने कहा जो हो गया सो हो गया अब हम सभी लोग एक तरह से रहेंगे । पिता , मौसी और मोसेरा भाई की बात सुनकर अमीषा खुश हो गई । और सब्जी लेने के लिए बाजार गई । वापस रात 9:00 बजे सब्जी लेकर लौटी तो उसके पति राहुल का शव पंखे से लटका हुआ मिला । जिसकी सूचना वहां के स्थानीय पुलिस व परिजनों को भी उसने दूरभाष पर दी ।घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हुआ हाल हो गया । राहुल की हत्या की सूचना के बाद भाई पवन गोड़, प्रदीप गोड़ व बहन विंदा देवी का रो रो कर बुरा हाल है । मां बेटे की मौत की सूचना के बाद बेसुध हैं ‘ तो वहीं पिता फफक फफक कर रो पड़ते हैं । पिता की बातें सुनकर आसपास के लोगों की आंखें भी भर जा रही थी । राहुल अपने परिवार में सबसे छोटा और कमाऊ सदस्य थापुलिस को झेलनी पड़ी फजीहतराहुल की हत्या के बाद मंगलवार की अहले सुबह से करीब 11:00 तक पुलिस को उग्र ग्रामीणों की फजीलत भी झेलनी पड़ी । आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए परिजन मांग कर रहे थे । और पुलिस नियम कायदे कानून की बात कर रही थी । जिसको लेकर ग्रामीण व पुलिस में बाता कहीं भी हो गई । पुलिस का कहना था कि राहुल की मौत गुजरात में हुई है । ऐसे में उस थाने से डिटेल मिलने के बाद ही कार्रवाई हो पाएगी । जबकि परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे । कई बार पुलिस को उग्र भीड़ से अगल-बगल हटना भी पड़ा  | हंगामा शांत कराने में जनप्रतिनिधियों की रही अहम भूमिका

राहुल गोड़ हत्याकांड मामले में उग्र भीड़ को शांत कराने में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही । भगवानपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मृत्युंजय श्रीवास्तव उर्फ़ चमचम श्रीवास्तव सोमवार से ही मामले को शांत कराने में लग रहे। मंगलवार की सुबह जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष बृज किशोर दुबे व जीप पूर्व अध्यक्ष मुकेश पांडेय पहुंचे । कटेया थाना अध्यक्ष से बात कर त्वरित कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया। अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा ।कहते हैं थाना प्रभारीराहुल गोड की हत्या गुजरात के राजकोट जिले के रिपरिया में हुई है । वहां के थाने से संपर्क कर पूरे मामले की छानबीन की जाएगी । राहुल की हत्या कैसे हुई है । वहां के पोस्टमार्टम रिपोर्ट व थाना रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा । वैसे आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts