spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजईवीएम स्टेट नोडल ने किया एफएलसी कार्यों का निरीक्षण

ईवीएम स्टेट नोडल ने किया एफएलसी कार्यों का निरीक्षण

-

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC – First Level Checking) का कार्य एफएलसी हॉल में सतत रूप से संचालित हो रहा है।

इसी क्रम में आज ईवीएम स्टेट नोडल अधिकारी श्री धीरज कुमार ने गोपालगंज जिले के एफएलसी हॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार सभी चरणों का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया।

श्री कुमार ने एफएलसी स्थल पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, वेबकास्टिंग की व्यवस्था, आगंतुक पहचान पत्र और आगंतुक पंजी की सघन जांच की। उन्होंने एफएलसी हॉल में मौजूद विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया और उनके फीडबैक को गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईसीआईएल (ECIL) के तकनीकी अभियंताओं द्वारा की जा रही ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच प्रक्रिया का भी अवलोकन किया और कार्यों की पारदर्शिता तथा तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश राय, ईवीएम सहायक नोडल अधिकारी श्री सुशांत कुमार एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

श्री धीरज कुमार ने कहा कि एफएलसी कार्यों की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुद्धता निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता की आधारशिला है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts