spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियाथाना लार पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन से 30 पेटी अंग्रेजी...

थाना लार पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।

-

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 18.06.2025 को थाना लार पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेहरौना चौकी के पास से एक अदद चार पहिया वाहन बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस वाहन रजि0 PB08EN0839 से बिहार ले जायी जा रही पंजाब निर्मित कुल 30 पेटी रायल स्टेज अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों क्रमशः 1. बिट्टू शाहू पुत्र बिजली शाहू निवासी ग्राम बेलदौर थाना बेलदौर जनपद खगरिया बिहार 2. अजय साहनी पुत्र त्रिशुल साहनी ग्राम अरवां थाना बछवारा जनपद बेगूसराय बिहार को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा बरामद की गयी 30 पेटी रायल स्टेज अंग्रेजी शराब एवं वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 08 लाख रूपये है।

पुलिस टीम द्वारा बरामद शराब व वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 206/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1. बिट्टू शाहू पुत्र बिजली शाहू निवासी ग्राम बेलदौर थाना बेलदौर जनपद खगरिया बिहार
2. अजय साहनी पुत्र त्रिशुल साहनी ग्राम अरवां थाना बछवारा जनपद बेगूसराय बिहार

बरामदगी का विवरणः-
1.एक अदद चार पहिया वाहन बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस वाहन सं0 PB08EN0839
2. रायल स्टेज अंग्रेजी शराब 30 पेटी

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1.श्री उमेश कुमार बाजपेयी प्रभारी निरीक्षक लार जनपद देवरिया।
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र मिश्र चौकी प्रभारी मेहरौना जनपद देवरिया।
3. हे0का0 राजकुमार सरोज थाना लार जनपद देवरिया।
4. का0 मिठाई लाल यादव थाना लार जनपद देवरिया।
5. का0 प्रकाश पति गौतम थाना लार जनपद देवरिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts