spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियायातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों...

यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।

-

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में आज दिनांक 21.06.2025 को यातायात प्रभारी देवरिया श्री गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में (कतरारी रोड) अभियान चलाकर सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए वाहन चलाने वालों तथा सड़क पर खड़ा करने वाले वाहनों के विरुद्ध एम0वी0 एक्ट में कार्यवाही की गयी, जिसमें 56 वाहनों का ई-चालान किया गया, 05 वाहनों की सीज किया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।

इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-
1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है ।
2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts