पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर अपराध के माध्यम से ठगी गई धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में साइबर थाना द्वारा वादी/पीड़ित प्रवीण कुमार पुत्र छत्रधारी प्रसाद निवासी भटौली बुजुर्ग नौगांवा पोस्ट गौरी बाजार थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर बनकर धोखाधड़ी कर लिया गया था। जिसे साइबर क्राइम पुलिस देवरिया द्वारा आज दिनांक 21.06.2025 को साइबर ठगी के पूरे 40,000/- रुपये पीड़ित के बैंक खाते में नियमानुसार वापस कराया गया ।
देवरिया पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि अपने खाते से सम्बंधित ओ.टी.पी./ पासवर्ड आदि व्यक्तिगत/गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा लुभावने ऑफर आदि को बिना जाँचे परखे किसी लिंक या एप्लीकेशन पर भुगतान न करें, यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का तरीका हो सकता है । आप स्वयं जागरुक रहे तथा अपने आस-पास के अधिक से अधिक लोगों में यह जानकारी साझा करें जिससे किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधडी न हो सके ।
यदि किसी के साथ किसी भी तरह का साइबर अपराध/ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर सूचना दर्ज कराएं । जागरूक रहें, सतर्क रहें, साइबर अपराध से बचें ।
थाना साइबर क्राइम टीम जनपद देवरियाः-
1.निरीक्षक राकेश सिंह प्रभारी थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया ।
2.निरीक्षक रामचन्द्र सिंह यादव थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया ।
3.कंप्यूटर ऑपरेटर शिवमंगल यादव थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया ।
4.का0 दीपक कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया ।
5.का0 विजय राय थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया ।
6.म0का0 पूर्णिमा चौधरी थाना साइबर क्राइम जनपद देवरिया ।

