spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeदेवरियादेवरिया में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 से अधिक लोगों ने कराई...

देवरिया में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 से अधिक लोगों ने कराई जांच

-

देवरिया: बरनवाल युवा मंच के सौजन्य से रविवार को देवरिया के कसया स्थित बरनवाल सेवा सदन में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई, जिसका उद्घाटन रीजेंसी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वत्सल खेहान, समिति अध्यक्ष अभयनन्दन बरनवाल और बरनवाल युवा मंच के अध्यक्ष अमित बरनवाल समेत अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर किया गया।

शिविर के आयोजन में समाज के कई प्रमुख लोग जैसे अरुण बरनवाल, जयेश, आशीष, रंजन, नागेन्द्र, प्रशांत, अनिकेत, आदित्य, शिवम, प्रत्युष, किर्घात, हर्षित, प्रतीक सहित कई अन्य युवा कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित रहे।

250 से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इस स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराकर जांच करवाई। कैंप का समुचित संचालन आयोजक विष्णु शरण कुशवाहा के निर्देशन में हुआ। मरीजों को शिविर में मौजूद विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास पहुंचाने का कार्य बरनवाल युवा मंच के स्वयंसेवकों ने सक्रियता से किया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं

शिविर में विशेष रूप से दिल्ली से आईं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रिहीका प्रसाद, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अर्पिता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वत्सल्य, पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सचिन और जनरल फिजिशियन डॉ. शिप्रा मिश्रा ने अपनी सेवाएं दीं। इनके अलावा सहयोग में जितेन्द्र, राजीव, प्रीति गुप्ता, कृष्णा नर्स, अंजली नर्स, हसीना बरनो, शुभम बीएमडी, चन्दन गोड़ सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग

शिविर में नाहिद स्टार चैरिटेबल ब्लड सेंटर, भटवलिया की टीम ने भी रक्त जांच और ब्लड ग्रुप की पहचान में विशेष सहयोग दिया, जिससे लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर और अधिक जागरूक हुए।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकजुटता

समिति के अध्यक्ष अभयनन्दन बरनवाल ने कहा कि, “ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाते हैं और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं।”
वहीं, मुख्य अतिथि डॉ. वत्सल खेहान ने कहा, “इस शिविर के माध्यम से न सिर्फ मरीजों को नजदीक से जानने का अवसर मिला बल्कि समाज में विश्वास और संवाद को भी नई दिशा मिली है।”

कार्यक्रम के अंत में युवा मंच अध्यक्ष अमित बरनवाल ने सभी डॉक्टरों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शिविर का समापन भोजन वितरण के साथ हुआ, जिसका आयोजन नागेन्द्र बरनवाल द्वारा किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts