spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजएफएलसी ओके मशीन का मॉक पोल कार्य संपन्न

एफएलसी ओके मशीन का मॉक पोल कार्य संपन्न

-

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) एवं मॉक पोल का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 4 जून 2025 से प्रारंभ एफएलसी कार्यों में बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट मशीनों की तकनीकी जांच, सफाई, सीलिंग, और क्यूआर कोड स्कैनिंग का कार्य किया गया। आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप एफएलसी आब्जर्वर, एफएलसी सुपरवाइजर, जिला ईवीएम नोडल पदाधिकारी एवं अधिकृत इंजीनियरों की उपस्थिति में यह कार्य सुचारू रूप से संचालित किया गया।

एफएलसी कार्यों की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। मॉक पोल के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने एफएलसी प्रक्रिया का अवलोकन किया और संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा (भा०प्र०से०) द्वारा एफएलसी हॉल का निरीक्षण कर सुरक्षा, वेबकास्टिंग, सीसीटीवी, और अभ्यागत पंजी की व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की एसओपी के अनुरूप सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का मॉक पोल कराया गया तथा प्रत्येक मशीन की कार्यक्षमता का सफल परीक्षण किया गया।

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी प्रक्रियाएं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, निष्पक्षता और तकनीकी दक्षता के साथ पूर्ण हों, जिससे मतदाताओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर शशि प्रकाश राय, वरीय उपसमाहर्ता श्री अजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुशांत कुमार, कृषि अभियंत्रण पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका कुमारी, श्रीमती रेनु कुमारी आदि पदाधिकारी गण के साथ राष्ट्रीय जनता दल से श्री इम्तियाज अली भुट्टो, भारतीय जनता पार्टी के श्री राजू चौबे, जिला कांग्रेस पार्टी के श्री राकेश तिवारी और जनता दल यू के श्री रोशन कुमार ,इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के टीम लीडर श्री दिनेश दत्ता एवं उनकी तकनीकी टीम मौजूद रही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts