spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाथाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या में वांछित चल रहे 01...

थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

-

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अरविन्द कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.06.2025 को मु0अ0सं0-186/2025 धारा 105 बीएनएस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राकेश पाण्डेय पुत्र सत्यनरायन पाण्डेय निवासी सरहसबह समुदा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर गौरीबाजार रोड सरहसबह समुदा गेट के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

अवगत कराना है कि दिनांक 28.05.2025 को नवीन पाण्डेय पुत्र बृजेश पाण्डेय निवासी सरहसबह समुदा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया द्वारा दी गयी तहरीर की उनके भाई आकाश पाण्डेय उर्फ चंचल पाण्डेय को उनके पट्टीदार राकेश पाण्डेय पुत्र सत्यनारायण पाण्डेय आदि द्वारा किसी बात को लेकर मारा-पीटा गया जिससे उनकी बाद में मृत्यु हो गयी के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-186/2025 धारा 105 बीएनएस0 का अभियोग राकेश पाण्डेय उपरोक्त सहित 02 अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।

जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा वांछित 01 अभियुक्त राकेश पाण्डेय उपरोक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts