spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाफोन से धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फोन से धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

-

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। फोन द्वारा आपत्तिजनक भाषा में धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त रोहित यादव पुत्र बैजनाथ यादव, निवासी ग्राम सोनाड़ी थाना भलुअनी, जनपद देवरिया द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से वादी को धमकी दी गई थी । इस संबंध में थाना कोतवाली में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 628/2025 धारा 351(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुसिल अधीक्षक महोदय द्वारा कुल 04 टीमों को लगाया गया था ।

कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को सोनाडी थाना भलुअनी जनपद देवरिया से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts