spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजसांप के डंस से युवक की मौत, इलाज में देरी बना वजह

सांप के डंस से युवक की मौत, इलाज में देरी बना वजह

-

गोपालगंज. गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में देर रात सांप के काटने से एक युवक अचेत हो गया जिसे परिजनों के द्वारा पंचदेवरी पीएचसी में भर्ती कराया गया.जहां सुई नहीं रहने के कारण डॉक्टरों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी ललन यादव का 25 वर्षीय बेटा मुन्ना यादव के रूप में की गई।वहीं परिजनों ने बताया कि हमेशा की तरह मुन्ना खाना खा कर सोया था तभी करीब दो बजे रात को जहरीले सांप के उसे काट लिया जिसे पंचदेवरी पीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया,वही परिजन उसको लेकर गोपालगंज जा रहे थे जहां दूरी होने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनो ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि अगर अस्पताल में सांप काटने की सुई होती तो जान बच जाती लेकिन अस्पताल प्रशासन के द्वारा उचित इलाज नहीं किया गया जिससे उसकी रास्ते में मौत हो गई,वही अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है.वही सगे संबंधी सांत्वना दे रहे है |

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts