गोपालगंज।।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर व्यवहार न्यायालय गोपालगंज के नई भवन के प्रथम तल की गैलरी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुरविंदर सिंह मल्होत्रा की अध्यक्षता में जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एवं सचिव सहित कई विद्वान अधिवक्तागण, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण, पारा विधिक स्वयंसेवक आदि की उपस्थिति में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया lइस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण आदि को नशीली दवाओं एवम नशीली पदार्थों जैसे गांजा, भांग, अफीम, तम्बाकू, अल्कोहल, धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के नशीले उत्पादों का सेवन नहीं करने और न ही इसके विपणन कार्यों एवम अवैध तस्करी में सहयोग करने एवम अपने परिजनों तथा परिचितों को भी नशीले पदार्थों का सेवन एवम अवैध तस्करी नही करने के लिए प्रेरित करने तथा गोपालगंज न्यायालय परिसर को एवम गोपालगंज जिले के समग्र क्षेत्र को नशीले पदार्थों से मुक्त रखने और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाई गई l कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश धीरेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनूप कुमार उपाध्याय सहित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं सचिव मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिवक्तागण भाग लिए l
उक्त के अलावा दूसरा कार्यक्रम मंडल कारा, चुनावे में कैदियों के बीच नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल गिरिजेश कुमार मिश्रा द्वारा मंडल कारा चनावे के विचाराधीन एवम सजायाफ्ता कैदियों के बीच नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवम नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, नशीली पदार्थों के अवैध तस्करी, नशा के दुष्परिणाम, ड्रग एवम अन्य नशीली पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव, नशीली पदार्थों, नशा उन्मूलन आदि विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया l उक्त के साथ साथ कैदियों को यह भी बताया कि कारा से मुक्त होने के पश्चात सही रास्ते को अपनाना एवम किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त नही रहने आदि के बारे में भी बताया गया l उक्त कार्यक्रम में दौरान कारा प्रशासन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *