spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाथाना भलुअनी पुलिस द्वारा थाना परिसर से फरार 01 वांछित अभियुक्त को...

थाना भलुअनी पुलिस द्वारा थाना परिसर से फरार 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

-

  पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री अंशुमान श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27.06.2025 को थाना भलुअनी जनपद देवरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 112/2025 धारा 262 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजा प्रसाद निवासी बरौली थाना भलुअनी जनपद देवरिया को थाना भलुअनी पुलिस द्वारा बरौली चौराहा के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अवगत कराना है कि उक्त अभियुक्त अभिषेक को थाना भलुअनी पुलिस द्वारा दिनांक 25.06.2025 की रात्रि में शांति व्यवस्था भंग करने को लेकर 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाया गया था, जहां से यह अभियुक्त शौच का बहाना बनाकर दिनांक 26.06.2025 को फरार हो गया , जिसके संबंध में थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0- 112/2025 धारा 262 बीएनएस पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. अभिषेक पुत्र राजा प्रसाद निवासी बरौली थाना भलुअनी जनपद देवरिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 50/2025 धारा 115(2),352,351(3) बीएनएस थाना भलुअनी जनपद देवरिया
2. मु0अ0सं0- 112/2025 धारा 262 बीएनएस थाना भलुअनी जनपद देवरिया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय थाना भलुअनी जनपद देवरिया
2.का0 आलोक मिश्रा थाना भलुअनी जनपद देवरिया
3.का0 प्रिन्स सिंह थाना भलुअनी जनपद देवरिया
4.का0 अरविन्द यादव थाना भलुअनी जनपद देवरिया
5.का0 विश्वजीत राजभर थाना भलुअनी जनपद देवरिया ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts