spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeदेवरियाथाना रुद्रपुर से वांछित चल रहे 02 अभियुक्त थाना रुद्रपुर पुलिस की...

थाना रुद्रपुर से वांछित चल रहे 02 अभियुक्त थाना रुद्रपुर पुलिस की हिरासत में

-

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रुद्रपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 218/2025 धारा 115(2),117(2),105 बी0एन0एस0 में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों क्रमशः 1.रतनदीप निषाद पुत्र हरिलाल निषाद निवासी विट्ठलपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया व 2.सन्नी निषाद पुत्र सचिदानन्द निषाद निवासी सिहोरचक थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सेमरौना से डाला की तरफ जाने वाले मार्ग पर बंधा के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज दिनांक 27.06.2025 को घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया ।
अवगत कराना है कि थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलुअही उर्फ मुण्डेरा में दिनांक 13.06.2025 को राज निषाद पुत्र भीम निषाद निवासी छपरा बुजुर्ग थाना एकौना जनपद देवरिया आदि द्वारा आपसी कहा-सुनी के दौरान हरिभजन निषाद उर्फ भोलू निषाद पुत्र रामनिवास निवासी  विट्ठलपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को लाठी डण्डे आदि से मारा-पीटा गया जिससे हरिभजन निषाद उर्फ भोलू उपरोक्त घायल हो गए जिसके सम्बन्ध में घायल हिरभजन निषाद की मां दुर्गावती देवी पत्नी रामनिवासी की तहरीर के आधार पर थाना रुद्रपुर में मु0अ0सं0 218/2025 धारा 115(2),117(2) बी0एन0एस0 का अभियोग राज निषाद पुत्र भीम निषाद निवासी छपरा बुजुर्ग थाना एकौना जनपद देवरिया सहित कुल 03 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।
मारपीट में घायल हरिभजन निषाद उर्फ भोलू निषाद की ईलाज के दौरान दिनांक 21.06.2025 को मृत्यु हो गयी । विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए मेडिकल रिपोर्ट व चिकित्सक के बयान आदि के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 105 बी0एन0एस0 की बढ़ोतरी की गयी तथा उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त राज निषाद पुत्र भीम निषाद निवासी छपरा बुजुर्ग थाना एकौना जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
हिरासत में लिए गए अभियुक्तों का विवरणः-
1.रतनदीप निषाद पुत्र हरिलाल निषाद निवासी विट्ठलपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया।
2.सन्नी निषाद पुत्र सचिदानन्द निषाद निवासी सिहोरचक थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया ।
पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया।
2. का0 पवन चौधरी थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया।
3. का0 प्रदीप यादव थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया।
4. का0 अनिल सिंह थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts