
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में जिला स्तर पर 07 तथा तहसील स्तर पर 05, कुल 12 पराविधिक स्वयं सेवकों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। चयन के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल पास निर्धारित की गई है।
पराविधिक स्वयं सेवक के रूप में नियुक्ति हेतु अध्यापक, सेवा निवृत्त राजकीय कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, डॉक्टर, लॉ स्टूडेंट, गैर राजनीतिक व्यक्ति, एनजीओ/सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला मैत्री समूहों से जुड़ी सदस्य तथा स्वयं सहायता समूह से संबंधित व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर कोई वेतन देय नहीं होगा, बल्कि समय-समय पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा। चयन पूर्णतः साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा और यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगी।
नोट: भरे हुए आवेदन-पत्र दिनांक 27 नवंबर 2025 को अपरान्ह 05:00 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर, एडीआर बिल्डिंग देवरिया में जमा करना अनिवार्य है। विलंब से प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
