गोपालगंज।।जादोपुर थाना की पुलिस ने बलुआ टोला में हुई नाबालिक युवती की हत्या को लेकर कांड का उद्वेदन कर दिया इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है इस युवती की हत्या कांड को लेकर पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार दिनांक 08.06.2025 की रात्रि समय करीब 11:00 बजे जादोपुर थाना अंतर्गत बलुआ टोला ईख के खेत में एक नाबालिग युवती का शव मिला जिसकी पहचान बलुआ टोला निवासी सुभाष साह की पुत्री के रूप में की गई। जिस संबंध में जादोपुर थाना कांड सं0 110/2025 दिनांक 09.06.2025 धारा 103(1)/238/3(5) बी०एन०एस० एवं 3(1)(r) (s)/3(2)(v) SC/ST Act एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कांड के मुख्य नामजद अभियुक्त विवेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त विवेक कुमार सिंह पे० विरेन्द्र सिंह सा० बलुआ टोला थाना जादोपुर का निवासी है यह घटना अवैध संबंध के कारण युवती द्वारा शादी करने हेतु दबाव बनाने को लेकर कारित की गई।इसमें शामिल अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। इस मामले में बताया गया था की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मृत 15 वर्षीय युवती 7 महीने की गर्भवती भी थी ।इस लिए इस जघन्य हत्या कांड में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *