कटेया (गोपालगंज)। उत्पाद विभाग की टीम ने कटेया थाना क्षेत्र के भागीपट्टी गांव में छापेमारी कर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारण जिले के छपरा निवासी पवन तिवारी के रूप में की गई है।

उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागीपट्टी इलाके में शराब की अवैध गतिविधि चल रही है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है।

उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।