देवरिया: पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर के निर्देशन में देवरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब रोकथाम अभियान के तहत खुखुन्दू पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से 144 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के निवासी हैं और अवैध रूप से शराब की तस्करी में शामिल थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. अभिषेक कुमार पुत्र देवेन्द्र राय, निवासी हाजीपुर झडुवा, थाना हाजीपुर, जनपद वैशाली, बिहार – 50 बोतल बरामद।
  2. देव कुमार पुत्र हुलास राय, निवासी हाजीपुर झडुवा, थाना हाजीपुर, जनपद वैशाली, बिहार – 40 बोतल बरामद।
  3. मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व. जवाहर लाल शाह, निवासी सैदपुर कुन्तुपुर, थाना विद्दुपुर, जनपद वैशाली, बिहार – 54 बोतल बरामद।

बरामदगी का विवरण:

  • कुल 144 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की बरामद।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्र – थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया
  2. हेड कांस्टेबल राम सदन यादव – थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया
  3. कांस्टेबल जितेंद्र कुमार द्वितीय – थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया

खुखुन्दू पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *