गोपालगंज। नेपाल में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग अलर्ट मोड में है।
👷♂️ अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार, अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, एसी दिनेश कुमार की टीम ने अहिरौली दान से लेकर भगवानपुर तक बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालक अभियंता पवन कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता शमशेर आलम, जेई राकेश कुमार झा और गोविंद कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
🚨 श्रमिक तैनात, रात में भी निगरानी
बांध के खतरनाक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। श्रमिकों की तैनाती कर दी गई है और रात में भी लाइट के सहारे निगरानी की जा रही है।
📉 जलस्तर घटा, कटाव की आशंका
अधिकारियों ने बताया कि नदी का जलस्तर घटने से कटाव का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल बांध पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह का खतरा नहीं है।
⚠️ ग्रामीणों को सतर्क रहने का निर्देश
विभाग ने अहिरौली दान से लेकर भगवानपुर तक के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें।
