देवरिया। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 जनवरी को परंपरागत और भव्य तरीके से मनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
डीएम ने सभी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सजावट, साफ-सफाई, और प्रकाशमय बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रमों के दौरान ड्रेस कोड का पालन सुनिश्चित करने और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का शेड्यूल:
सभी नगर निकाय, विकासखंड, और ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को झंडारोहण के बाद सम्मानित किया जाएगा।
उपस्थित अधिकारी:
बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त अरुण राय, सीएमओ डॉ. राजेश झा, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, और अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।