हथुआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अध्यक्ष शोएब आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हथुआ गांव स्थित सरकारी चौक के पास एक मकान से 19 वर्षीय युवक विकास कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी पिस्टल बरामद की गई, जिसमें मैगजीन लगी हुई थी, हालांकि उसमें गोली नहीं थी। इसके अलावा तकिया के नीचे छिपाकर रखा गया एक लोहे का दाब भी पुलिस ने जब्त किया है।

दोनों हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इनके पीछे किसी गिरोह का हाथ तो नहीं है।

हथुआ थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।