गोपालगंज। विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर बाजार में सोमवार रात चोरों ने माँ लक्ष्मी ज्वेलर्स व बर्तन स्टोर का शटर तोड़कर गहने और बर्तन सहित करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना से बाजार के दुकानदारों में आक्रोश है।
चोरी की सूचना मिलते ही विशंभरपुर थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार रामेश्वर साह सोनी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
