गोपालगंज। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के थाना रोड पर मंगलवार की सुबह कोचिंग करके घर लौट रहे छात्र को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्र की पहचान लोहजीरा गांव निवासी सुरेंद्र साह के बेटे अनीश कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जाता है कि घटना के समय अनीश अपने दोस्त के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने नियंत्रण खोकर सीधा साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। घायल छात्र के मित्र ने बताया कि अगर ई-रिक्शा की रफ्तार कम होती तो हादसा टाला जा सकता था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और घटना की जांच की जा रही है।