गोपालगंज | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोपालगंज के तत्वावधान में आज एस. एस. बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल गिरजेश कुमार मिश्रा तथा पी.एल.वी. व विधि छात्र रवि कुमार द्वारा विद्यालय की शिक्षिकाओं, शिक्षकों और छात्राओं को कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने अधिनियम से जुड़े कानूनी प्रावधानों और महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि इस अधिनियम के तहत किस प्रकार से महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और शिक्षकों को संवेदनशील बनाना और उन्हें कानूनी जानकारी से सशक्त करना था।
