मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 351 करोड़ 51 लाख की लागत से सारण तटबंध का 80 से 152 किलोमीटर तक उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत तटबंध के शीर्ष पर कालीकरण कार्य भी किया जाएगा।
यह योजना गोपालगंज जिले के छह बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के लिए राहत लेकर आएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना से बाढ़ का खतरा कम होगा और हजारों लोगों को फायदा होगा।
